फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन को प्रेमी जोड़ा बताकर एफबी पर पोस्ट की तस्वीर

Thu, 04 Aug 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
भाजपा नेता की एक हरकत ने मौसेरे भाई-बहन को बदनाम कर दिया। उसने कोचिंग सेंटर के बाहर खड़े भाई-बहन का फोटो बना लिया और उन्हें प्रेमी युगल बताकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। छात्र-छात्राओं के परिजनों को जब भाजपा नेता की इस हरकत की जानकारी हुई तो वह भड़क गए। उन्होंने आरोपी नेता के घर हंगामा किया। नेता ने अपनी इस हरकत की माफी मांगी है।  
विज्ञापन


महानगर के एक मोहल्ले में रहने वाली छात्रा और उसका मौसेरा भाई एक ही कोचिंग सेंटर पर पढ़ते हैं। दो दिन पहले भाई-बहन कोचिंग गए थे। पहले क्लास छूटने में कुछ समय बाकी थी। लिहाजा दोनों भाई बहन सेंटर के बाहर ही सड़क पर बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान आदर्श नगर में रहने वाले भाजपा नेता ने भाई बहन का फोटो खींच लिया। बाद में नेता ने इस फोटो को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। उन्हें प्रेमी जोड़ा बताया। साथ ही कमेंट्स किया की हमारा समाज कहां जा रहा है। खुलेआम प्रेमी जोड़े सड़क पर बातचीत करते हैं।
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी छात्र-छात्रा के परिजन को हो गई। साथ ही उन्हें ये भी पता चला कि ये हरकत किसने की है। परिजन आरोपी नेता के घर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के घर हंगामा किया। बाद में आरोपी ने अपनी गलती की माफी मांगी है। परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें