फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में हैं जया प्रदा, विवेचक नहीं ले पाए बयान, अब 4 सितंबर को होगी सुनवाई

Sat, 22 Aug 2020 10:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन
अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में शुक्रवार को विवेचक एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश हुए। विवेचक ने कहा कि जयप्रदा हैदाराबाद में हैं लिहाजा अभी उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। 
विज्ञापन


इस मामले में बयान लेने के लिए और वक्त चाहिए। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख चार सितंबर तय की है। एडीजीसी मुनीष भटनागर ने बताया कि रामपुर के सिविल लाइंस थाने में पुरानी आवास विकास कालोनी निवासी मुस्तफा हुसैन ने पूर्व मंत्री व रामपुर के सांसद आजम खान, मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, अजहर खान, फिरोज खान,  सैयद आरिफ हसन व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 

जिसमें कहा गया था कि 30 जून 2019 को मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र स्थित मुस्लिम डिग्री कालेज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ आपित्तनजक टिप्पणी की गई थी। इस मामले की विवेचक रामपुर क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


सांसद आजम खान के अधिवक्ता शाहनवाज की ओर से एमपी,एमएलए स्पेशल कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी कि इस मामले में वारंट जारी किया जाए। अदालत ने केस के विवेचक को केस डायरी के साथ हाजिर होने के आदेश दिए थे। 
 
विज्ञापन

शुक्रवार को केस के विवेचक तेजेंद्र कुमार यादव एमपी/एमएलए स्पेशल न्यायाधीश पुनीत गुप्ता की अदालत में पेश हुए। विवेचक ने तर्क दिया है कि पूर्व सांसद जया प्रदा हैदराबाद में हैं। उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। इस मामले में अभी और वक्त चाहिए। अदालत ने इस मामले में  सुनवाई के लिए अगली तारीख 4 सितंबर लगा दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें