फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन, अब तक यूपी के दो मंत्रियों की जान ले चुका है कोरोना

Sun, 16 Aug 2020 05:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
चेतन चौहान
विज्ञापन

क्रिकेट और सियासत के धुरंधर रहे चेतन चौहान आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। कोरोना से 36 दिनों तक संघर्ष करने के बाद रविवार को मेदांता हास्पिटल गुड़गांव में उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन


कोरोना के लक्षण मिलने पर कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का लखनऊ में कोरोना टेस्ट कराया गया था। 11 जुलाई को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद ही उन्हें मेदांता हास्पिटल गुड़गांव में शिफ्ट कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। दो दिन पहले उनकी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों किडनी में इन्फेक्शन बताया गया। उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट दी गई थी। शनिवार रात डायलिसिस के बाद वह होश में आए गए थे लेकिन रविवार शाम उनकी सांसें थम गईं। कोरोना की चपेट में आने से पहले उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। 

73 साल की उम्र में भी करते रहे वॉक
कैबिनेट मंत्री के करीबियों का कहना है कि 73 साल की उम्र में भी वह फिट थे। इस उम्र भी वह रोजाना चार किमी वॉक करते थे। वह अपनी सेहत को लेकर हमेशा सचेत रहे थे। योग और फिटनेस की अन्य गतिविधियों में भी उनकी दिलचस्पी रहती थी।
विज्ञापन







बता दें कि चेतना चौहान यूपी के दूसरे मंत्री हैं जिनकी कोरोना की वजह से मौत हुई है। इससे पहले कमल रानी वरुण की भी कोरोना से मौत हुई थी। कोरोना की चपेट में आने के बाद कमल रानी को एसजीपीजीआई के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें सप्ताह भर से ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।

एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया था कि प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण के इलाज में लगी टीम ने निरंतर प्रयास किया था लेकिन उनके फेफड़े का संक्रमण बढ़ता गया। हाई ब्लडप्रेशर और शुगर भी अनियंत्रित रहा। तमाम प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

कमल रानी वरुण कानपुर देहात के घाटमपुर से विधायक थीं। वह दो बार लोकसभा सदस्य भी रहीं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक दिन के राजकीय अवकाश की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि उन्होंने एक मजबूत स्तंभ खो दिया, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।

विज्ञापन

वे जितने लोकप्रिय खिलाड़ी थे, उतने ही लोकप्रिय जन नेता भी थेः योगी

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के मेरे वरिष्ठ सहयोगी और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान जी नहीं रहे। यह मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगियों के लिए और उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 

वे जितने लोकप्रिय खिलाड़ी थे, उतने ही लोकप्रिय जन नेता भी थे। मैंने उनके परिवार के सदस्यों से अभी बात की है। कल चेतन चौहान जी का अंतिम संस्कार होगा। अभी 7 बजे हमारी आकस्मिक कैबिनेट बैठक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें