फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अभद्र टिप्पणी मामले में बयान देने नहीं पहुंचीं अभिनेत्री जयाप्रदा, सुनवाई टली

Wed, 01 May 2024 07:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अभद्र टिप्पणी मामले में बुधवार को अभिनेत्री जयाप्रदा के बयान दर्ज होने थे। लेकिन वह नहीं पहुंचीं। जिसकी वजह से सुनवाई को कोर्ट ने टाल दिया। 
विज्ञापन
पूर्व सांसद जयाप्रदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभद्र टिप्पणी मामले में अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा बुधवार को बयान दर्ज कराने कोर्ट नहीं पहुंचीं। जिस कारण सुनवाई टली गई। अब इस मामले में 15 मई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपा नेता शामिल हुए थे।

आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई लघुवाद न्यायाधीश एमपी सिंह की अदालत में की जा रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि इस मामले में पूर्व सांसद जयाप्रदा को बुधवार को कोर्ट में हाजिर होकर अपने बयान दर्ज कराने थे, लेकिन उनके वकील द्वारा स्थगन प्रार्थना पत्र अदालत में प्रस्तुत किया गया। जिसे सुनने के बाद अदालत ने 15 मई को रामपुर की पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा को गवाही के लिए तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें