फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ameesha Patel: गबन में अभिनेत्री अमीषा पटेल पहुंची मुरादाबाद, जमानत की फाइल करवाई तैयार, जारी हो चुका वारंट

Tue, 23 Jan 2024 06:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

गबन के एक मामले में कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल मुरादाबाद पहुंची। उन्होंने वकील से मिलकर जमानत के कागजात तैयार करवाए। आरोप है उन्होंने पैसे लेने के बाद भी शादी में आयोजित कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। 
विज्ञापन
अमीषा पटेल फिल्म अभिनेत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्म गदर की अभिनेत्री अमीषा पटेल मंगलवार को मुरादाबाद कचहरी पहुंचीं। उनके खिलाफ गबन के मामले में कोर्ट से वारंट जारी हुए थे। यहां पहुंचकर उन्होंने जमानत के लिए फाइल तैयार कराई। इसके बाद वह वापस मुंबई चलीं गई। बुधवार को उनके अधिवक्ता अभिषेक शर्मा अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल करेंगे।

विज्ञापन


कटघर के डबल फाटक निवासी एवं ड्रीम विजन इवेंट कंपनी के मालिक पवन कुमार वर्मा ने अदालत में अभिनेत्री अमीषा पटेल और अन्य के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था। जिसमें उन्होंने अभिनेत्री अमीषा पटेल और अहमद शरीफ, सुरेश परमार, राजकुमार गोस्वामी पर 11 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था।

इसमें कहा कि 16 नवंबर 2017 को एक शादी समारोह में डांस के लिए अमीषा पटेल बुलाया था। दिल्ली रोड स्थित होलीडे रीजेंसी होटल में आयुष अग्रवाल की शादी समारोह में अमीषा पटेल को चार गानों पर डांस करना था। इसके लिए अमीषा को तय ग्यारह लाख रुपए एडवांस में दिए गए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि रकम लेने के बाद भी अमीषा पटेल शादी समारोह में नहीं आई। यह रकम पी आर कंपनी के मालिक राजकुमार गोस्वामी के माध्यम से अमीषा पटेल के पर्सनल असिस्टेंट सुरेश परमार और अहमद शरीफ को दी गई थी। इस मामले की सुनवाई अदालत में की जा रही है। इसमें अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया गया था।

मंगलवार को अभिनेत्री अमीषा पटेल मुरादाबाद पहुंची और अपने अधिवक्ता अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर जमानत के लिए फाइल तैयार कराई। देरी से पहुंचने की वजह से उनका प्रार्थना पत्र दाखिल में दाखिल नहीं हो पाया। उन्होंने अपने प्रार्थना में लिखा है कि उन्हें झूठा और रंजिशन फंसाया गया है।

उन्होंने कोई रकम नहीं ली है। अधिवक्ता अभिषेक शर्मा ने बताया कि जमानती प्रार्थना पत्र तैयार कर ली गई है। लेट होने के कारण प्रार्थना पत्र दाखिल नहीं हो पाया है। बुधवार को प्रार्थना पत्र अदालत में दाखिल किया जाएगा।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें