कांठ। नगर में जाम और अव्यवस्थाओं का कारण बन रही सड़क पर खड़ी होने वाली रोडवेज बसों को सड़कों पर न रुकने देने और कार्रवाई के निर्देश शनिवार को एसडीएम प्रिंस वर्मा ने यातायात पुलिस को दिए हैं।
कांठ नगर में मंडी समिति के पास उत्तर प्रदेश परिवहन का अपना बस स्टैंड होने के बाद भी यहां बसों को न रोककर नगर में मुरादाबाद-हरिद्वार के किनारे खड़ा किया जा रहा है। जिस कारण पूरा दिन मार्ग पर जाम और अव्यवस्थाएं रहती हैं। समस्या बढ़ने और शिकायत मिलने पर शनिवार को एसडीएम प्रिंस वर्मा ने इसे गंभीरता से लिया और थाना चौराहा पर रहने वाली यातायात पुलिस की टीम को बुलाकर सख्त निर्देश दिए कि वह रोडवेज बसों को सड़कों पर खड़ा न होने दें। इनका सख्ती के साथ बस स्टैंड पर ही ठहराव कराया जाए। यदि कोई बस चालक नहीं माने को इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए बस का भी चालान करें। संवाद
-चीनी मिलों को गन्ना लेकर जाने वाले बड़े-बड़े ट्रैक्टर-ट्रॉलों के संचालन पर रोक लगाने के लिए अभी कोई भी लिखित आदेश नहीं मिला है। इस संबंध में आरटीओ से जानकारी की जाएगी, यदि संचालन पर प्रतिबंध है तो इसका कांठ में भी पालन कराया जाएगा।-प्रिंस वर्मा, एसडीएम, कांठ
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।