फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अवैध रूप से संचालित तीन ईंट भट्ठों पर कार्रवाई

Wed, 31 Dec 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बिना अनुमति अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को गठित संयुक्त टीम ने कांठ तहसील क्षेत्र में तीन ईंट भट्ठों पर कार्रवाई करते हुए यहां बनाई जा रही कच्ची ईंटों को नष्ट कराया। इसी के साथ बिना अनुमति व औपचारिकताएं पूरी भट्ठों का संचालन न करने ही हिदायत भट्ठा स्वामियों को दी।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम कांठ संत दास पंवार के नेतृत्व में जिला खान अधिकारी राघवेंद्र सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई आदि टीम के साथ कांठ तहसील क्षेत्र में उमरी कलां के पास गांव जमना आजम में संचालित ईंट भट्ठा मैसर्स अल्फोज बिक्र वकर्स, मैसर्स एनएस ईंट उद्योग तेलीपुरा और मैसर्स नसीर ईंट उद्योग तेलीपुरा हकदादपुर पर पहुंचे।
जिला खान अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों ईंट भट्ठों के संचालकों ने न तो खनन करने की रॉयल्टी की जमा की हुई थी और न ही इनके पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जारी होने वाला एनओसी प्रमाण-पत्र ही मिला। इसके अलावा न ही भट्ठों को संचालित करने के लिए की जाने वाली अन्य औपचारिकताएं ही पूरी थीं। जिसके बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई कराते हुए इन भट्ठों पर चल रही ईंट पथाई के कार्य को रूकवाते हुए बनाई गई कच्ची ईंटों को भी नष्ट कराया। टीम ने मैसर्स नसीर ईंट उद्योग तेलीपुरा हकदादपुर से एक जेसीबी को भी पकड़कर सीज कर दिया। इस भट्ठे पर पहले भी कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें