फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला से 22 लाख की ठगी के मामले की जांच करेंगे क्राइम इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। महिला के पति की मौत के बाद उसे मिले 22 लाख के बीमा क्लेम की ठगी कर हड़पने के मामले की जांच क्राइम इंस्पेक्टर विनोद कुमार करेंगे।
विज्ञापन

गांव बंकाबाला निवासी रावत कुमारी ने इस मामले में दो बैंक प्रबंधकों सहित पांच लोगों के खिलाफ एसएसपी का आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसके पति सुभाष की मौत के बाद उसे बीमा क्लेम के 22 लाख रुपये मिले थे। उत्तराखंड के थाना जसपुर के गांव झालरा मनोरपुर तृतीय पतरामपुर निवासी बलजिंदर सिंह और संदीप, एचडीएफसी लाइफ सेंटर कार्यालय के मैनेजर, यस बैंक सिविल लाइंस के प्रबंधक ने उसे धोखा देकर बीमा क्लेम के 22 लाख रुपये हड़प लिए। कोई कार्रवाई करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों बैंक प्रबंधक, बलजिंदर सिंह, संदीप और बैंक के गार्ड सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले की विवेचना और जांच क्राइम इंस्पेक्टर विनोद कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें