फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिकायतों को गंभीरता के निस्तारित न करने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहवासियों की शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता नहीं बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कमिश्नर ने कार्रवाई की है। उन्होंने जिले के 11 अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। जबकि सात अधिकारियों को चेतावनी और दो अधिकारियों को अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के पास आईजीआरएस पर की जाने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने की शिकायतें पहुंच रही थीं। इसके अलावा शिकायतकर्ताओं ने आईजीआरएस पर असंतुष्ट का फीडबैक दिया था। इसको लेकर सोमवार को कमिश्नर ने बैठक की। इसमें चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी मुरादाबाद, उप आबकारी आयुक्त मुरादाबाद, संयुक्त आबकारी आयुक्त, उपायुक्त खाद्य, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी मुरादाबाद सर्किल, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी, एडी बेसिक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, उप श्रमायुक्त मुरादाबाद, उप निदेशक पंचायत मुरादाबाद, जेडी इंडस्ट्री चेतावनी को प्रतिकूल प्रतिविष्टि दी है। वहीं क्षेत्रीय अधिकारी खेल, उप महानिरीक्षक स्टांप, आरएम रोडवेज मुरादाबाद, अपर निदेशक कोषागार, एडिशनल कमिश्नर औषधि व खाद्य सुरक्षा, संभागीय खाद्य वितरण अधिकारी, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को चेतावनी जारी की है। इसके अलावा दो अधिकारियों का अगले आदेशों तक वेतन रोकने को कहा है। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारियों को हर एक शिकायत को न सिर्फ गंभीरता से सुनना है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण भी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें