फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। क्षेत्र में एक किशोरी को अगवा कर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने करीब एक माह पूर्व कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मुरादाबाद जिले के थाना डिलारी के ग्राम सौदासपुर निवासी युवक प्रशांत उसकी नाबालिग पुत्री को घर में घुसकर अगवा कर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ दिन बाद पुलिस ने नाबालिग बेटी को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को सीकमपुर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक पुलिस को देख कर लौटने लगा, जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें