फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दहेज के लिए पत्नी पर तमंचा तानने का आरोप

Tue, 13 May 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। कुंदरकी डींगरपुर रोड से सटे कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम मझोली खास दहेज उत्पीड़न के दौरान एक युवक द्धारा पत्नी पर तमंचा ताने का मामला थाने में पहुंचा। ससुराल वालों ने आरोपी युवक को तमंचे के साथ पकड़ कर पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम छप्पर्रा निवासी रजिया खातून ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 11 मार्च 2021 को उसकी शादी कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम मझोली खास निवासी वाजिद के साथ हुई थी। उसके दो लड़की और एक पुत्र है। शादी के बाद से ही ससुराल में पति द्धारा पांच लाख रूपये की मांग कर उत्पीड़न किया जा रहा है। विवाहिता के अनुसार रविवार की शाम छह उसका पति ने कहा कि मुझे लाख रूपये दहेज में चाहिए। आरोप है कि जब विवाहिता ने मांग पूरी करने से मना किया तो इससे नाराज होकर उसके पति कमरे से 12 बोर का एक तमंचा निकाल कर उसे जान से मारने को बोल रहा था तभी उसके मायके से आए जुनैद, सफरूददीन और रहीस अहमद ने वाजिद से तमंचा छीन लिया।
इसी बीच पति ने उससे घर से निकलने को कहा, नहीं तो तीन तलाक देने की धमकी दी। उसकी पत्नी के घर वालों ने वाजिद को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर उसको सौंप दिया। विवाहिता ने घटना की वीडियो बनाने का भी दावा किया है। साथ ही उसके साथ मारपीट और गाली गलौच करने भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत का कहना है कि आरोपी वाजिद का चालन कर जेल भेज दिया और मुकदमे की विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें