फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी अस्पताल से फरार, पुलिस को देखकर करने लगा था बेहोशी का नाटक  

Sun, 12 Dec 2021 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भोजपुर (मुरादाबाद)

सार

पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी उपचार के दौरान अस्पताल (सीएचसी) से फरार हो गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया था। 

विज्ञापन


भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात एक युवक ने घर घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसके परिजनों ने उसे पकड़ लिया था और उसकी पिटाई की थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो पीआरवी मौके पर पहुंची। 

पुलिस को देखकर आरोपी बेहोश होने का नाटक करने लगा। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया था, जहां से वह रात दो बजे भाग गया। आरोपी के अस्पताल से भागने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें