फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या करने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी थानाक्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर चालक पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाकर केस दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि चालक ने उसके भाई की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की है।
विज्ञापन

डिलारी थानाक्षेत्र के चंदुपुरा गांव निवासी सतीश कुमार ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया है। इसमें उन्हाेंने बताया कि उनका भाई संजीव कुमार (35) पांच दिसंबर की शाम बाइक से भतीजे अक्षित को साथ लेकर कहीं जा रहा था। वीरूवाला पुल के पास ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इस हादसे में संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चौदह जनवरी को संजीव की मौत हो गई।
सतीश ने आरोप लगाया है कि 4 दिसंबर को बेगार करने से मना करने पर ट्रैक्टर चालक ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने इस मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी बबलू कुमार ने डिलारी थाना प्रभारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें