फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कंटेनर चालक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। कुंदरकी थाना क्षेत्र में जलालपुर रोड पर मंगलवार देर रात एक बजे
विज्ञापन

स्कार्पियो और कार सवार चार लोगों ने एक कंटेनर को रोक लिया। इसके बाद कंटेनर चालक से मारपीट की और उसको कार की डिग्गी में डालकर अपने साथ मुरादाबाद ले जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम डींगरपुर निवासी कंटेनर चालक शरीफ हुसैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह पटना से करनाल के लिए अपनी गाड़ी में माल लेकर जा रहा था। जब वह करीब एक बजे कुंदरकी-जलालपुर रोड पर ईंट भट्ठे के पास पहुंचा तभी स्कार्पियो और कार सवार लोगों ने उसकी गाड़ी रुकवा ली। चार लोगों ने उसको बुरी तरह से मारपीट की और तमंचे से धमकाते हुए गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद कार की डिग्गी में डालकर उसको मुरादाबाद ले गए और बुधवार सुबह उसको छोड़ा गया। उसकी गाड़ी भी थाने के पास खड़ी मिली है। मारपीट के कारण उसके चोटें आईं हैं। साथ ही उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित चालक ने कुंदकरी और डिडौली थाना क्षेत्रों के रहने वाले चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट होना बता रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें