फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामपुर में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, परिजन रह गए सन्न, यह विवाद आ रहा सामने

Tue, 17 Feb 2026 02:01 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा (रामपुर)।

सार

रामपुर के टांडा में युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
घटना के बाद माैके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टांडा के मोहल्ला पड़ाव में मंगलवार को युवक ने खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला पड़ाव निवासी मोहम्मद सईद (28) ट्रक चालक था।

विज्ञापन


उसने अपने घर के आंगन में मंगलवार को तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

सईद आठ भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर वह तनाव में था। परिवार के लोग यह नहीं बता पाए कि उसके पास तमंचा कहां से आया।
विज्ञापन


घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। परिवार में कोहराम मचा है। कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें