फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वालों की कार लेकर हिरासत से भागा आरोपी, सराफ को गिरफ्तार करने असमोली पहुंची थी टीम  

Thu, 12 Sep 2019 01:42 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
आरोपी के भागने के बाद पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के ओबरी गांव में बुधवार शाम ठगी का एक आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर पुलिस की ही गाड़ी लेकर फरार हो गया। अमरोहा की कोतवाली नगर और गजरौला पुलिस की संयुक्त टीम उसे लेकर ओबरी में एक सराफ को पकड़ने पहुंची थी। सराफ पर आरोप था कि उसने ठगी के आरोपी से जेवर खरीदे थे। घटना के बाद दोनों जिलों की पुलिस ने नाकाबंदी करके सर्च अभियान चलाया लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा। फरार आरोपी मिनजाल संभल का रहने वाला था। देर रात तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन


अमरोहा जिले में कोतवाली नगर और गजरौला थाना क्षेत्र में कई ऐसी घटनाएं हुई थीं जहां महिलाओं से जेवर ठगे गए थे। कहीं तंत्र मंत्र का भय दिखाकर तो कहीं दोगुने करने और कहीं सरकारी योजनाओं में लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं को लूटा गया। करीब तीन माह पूर्व गजरौला के मोहल्ला अल्लीपुर भूड़ निवासी वीरवती पत्नी दिवंगत बोदल सिंह को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने कुंडल, पाजेब, मोबाइल आदि लूट लिया था।

इंस्पेक्टर गजरौला का कहना है कि ठगी के मामले गजरौला और कोतवाली नगर अमरोहा में दर्ज थे। इसी मामले में संभल निवासी एक आरोपी मिनजाल को गिरफ्तार किया गया था। इंस्पेक्टर गजरौला के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि उसने ठगे गए जेवर असमोली थाना क्षेत्र में ओबरी निवासी एक सराफ को भेजे हैं। इस सूचना पर बुधवार शाम गजरौला और अमरोहा पुलिस की एक संयुक्त टीम आरोपी को लेकर असमोली के गांव ओबरी पहुंची।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गजरौला के अनुसार टीम में तीन दरोगा कोतवाली नगर अमरोहा और एक दरोगा गजरौला थाने का था। टीम प्राइवेट स्विट डिजायर कार से गांव पहुंची थी। पुलिस टीम सराफ को पकड़कर जाने लगी तभी सराफ के परिजनों और ग्रामीणों ने उसे रोक लिया और सराफ को पकड़ने की वजह पूछने लगे। चारों दरोगा कार से उतरे और ग्रामीणों को समझाने लगे। ठगी का आरोपी और पकड़ा गया सराफ उस समय कार में ही थे। पुलिस वालों ने चाबी गाड़ी में ही लगी छोड़ दी। ठीक उसी वक्त आरोपी ड्राइविंग सीट पर पहुंचा और पुलिस वालों की कार स्टार्ट करके आगे बढ़ा दी।

शोर मचा तो सराफ चलती गाड़ी से कूद गया। पुलिस वालों ने पैदल ही कार के पीछे दौड़ लगाई लेकिन आरोपी तेजी से कार लेकर फरार हो गया। घटना से पुलिस में खलबली मच गई। देर रात तक आरोपी की तलाश में कांबिंग की जा रही थी। इंस्पेक्टर गजरौला का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी अमरोहा कोतवाली में हुई है लिहाजा मुकदमा वही लिखाएंगे।

थानाध्यक्ष असमोली, रणवीर सिंह ने बताया कि गजरौला पुलिस के चार उप निरीक्षक किसी ठगी के मुलजिम को लेकर आए थे। लेकिन गजरौला पुलिस ने आने की आमद थाने में नहीं कराई और किसी तरह की सूचना भी नहीं दी। मुलजिम भागने की सूचना दी तो गांव में जाकर जांच पड़ताल की है। अभी कोई तहरीर गजरौला पुलिस की ओर से नहीं दी गई है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें