फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा से जुड़े महाराष्ट्र रेलवे परीक्षा सॉल्वर गैंग के तार, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2019 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सवा महीने पहले महाराष्ट्र में रेलवे की परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर गैंग के तार अमरोहा से जुड़े हैं। इस मामले में अमरोहा के दो युवकों के नाम सामने आए हैं। जिनकी तलाश में महाराष्ट्र पुलिस ने दो दिन से अमरोहा में डेरा डाल रखा है। महाराष्ट्र पुलिस ने सॉल्वर गैंग से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं देहात थानाक्षेत्र के कई इलाकों में पुलिस ने छापा मारा है।

विज्ञापन


28 जुलाई 2019 को महाराष्ट्र के थाणे में रेलवे की ऑनलाइन परीक्षा कराई गई थी। जिसमें मुरादाबाद निवासी नितिन भी शामिल हुआ था। आरोप है कि नितिन जिस कंप्यूटर पर ऑनलाइन परीक्षा दे रहा था वह सिस्टम कहीं दूसरी जगह से ऑपरेट किया जा रहा था।

पुलिस की जांच में नितिन के कंप्यूटर में किसी डिवाइस का प्रयोग होता पाया गया और उसे बाहर से ऑपरेट किया जा रहा था। नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि पेपर साल्व कराने के लिए अमरोहा के अनूप से उसका नौ लाख रुपये में सौदा हुआ था।
विज्ञापन


उसने ही यह डिवाइस उसे कंप्यूटर में लगाने के लिए दिया था। नितिन ने अमरोहा के ही रिंकू का नाम भी लिया है। मंगलवार की दोपहर थाणे जिले की पुलिस अमरोहा देहात थाने पहुंची। यहां पर अनूप और रिंकू के बारे
जानकारी हासिल की।

अनूप अमरोहा में किसी पैथोलॉजी लैब पर नौकरी करता था। थाणे पुलिस ने अनूप के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें पता चला कि अनूप कुछ दिन पहले ही घर से कहीं चला गया है। इसके बाद पुलिस ने रिंकू नाम की व्यक्ति की सुरागकशी की।

डिवाइस के माध्यम से रेलवे का पेपर हल करने के मामले में ठाणे जनपद पुलिस ने मुरादाबाद के नितिन को गिरफ्तार किया था। उसने अमरोहा के अनूप का नाम लिया है। अनूप की तलाश में ठाणे पुलिस अमरोहा आई हुई है। - डॉ. विपिन ताडा, एसपी अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें