फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को नकल कराने में सहायक प्रोफेसर निलंबित

Sat, 19 Mar 2016 03:30 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा
विज्ञापन
हिंदू कालेज में शिक्षक की नकल कराने में फंस गए हैं। छात्रा को गैस पेपर उपलब्ध कराने की शिकायत  होने पर प्राचार्य ने असिस्टेंट प्रोफेसर को परीक्षा कार्य से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उन पर लगे आरोप की जांच कराने के लिए कमेटी का गठन कर दिया।
विज्ञापन


कालेज में कक्ष निरीक्षक के तौर पर ड्यूटी कर रही दो शिक्षिकाओं ने बीएड विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. सुरेंद्र सिंह की छात्रा को नकल सामग्री उपलब्ध कराने की शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया कि 15 मार्च को शाम की पाली में उनकी ड्यूटी कमरा नंबर 34 में थी। डा. सुरेंद्र सिंह शाम की पाली में आंतरिक उड़ाका दल में शामिल थे।

परीक्षा के बीच में आकर उन्होंने एक छात्रा को गैस पेपर दिया। कक्ष निरीक्षक के तौर पर उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया और परीक्षा का माहौल खराब होने का तर्क दिया तो उन्होंने उसे झिड़क दिया। जिसको लेकर दोनों के बीच बहस हुई। सहायक प्रोफेसर ने कक्ष निरीक्षक को ड्यूटी नहीं करने देने की चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन


16 मार्च को कक्ष निरीक्षकों ने रजिस्ट्रार को फोन पर घटना की सूचना दी। रजिस्ट्रार ने प्राचार्य को मामले की जांच कराने के लिए कहा। प्राचार्य ने जब दोनों कक्ष निरीक्षकों से घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने लिखित शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद प्राथमिक जांच के बाद प्राचार्य डा. आरके गुप्ता ने डा. सुरेंद्र सिंह को परीक्षा कार्र्य से निलंबित कर दिया।

इसके साथ ही जांच कमेटी बना दी गई। कमेटी में डा. केसी गुप्ता डा. अविनाश चंद्र और डा. यशवीर सिंह को शामिल किया गया है। वहीं डा. सुरेंद्र सिंह का कहना है कि उनके खिलाफ कार्रवाई पूरी तरह कालेज की अंदरूनी राजनीति के चलते की गई है। दोनों महिलाओं ने उनके खिलाफ झूठी शिकायत की है। 
  कालेज में परीक्षाओं की सुचिता बनाए रखने के लिए किसी प्रकार समझौता नहीं किया जाएगा। जिनको सचल दस्ते में शामिल कर नकल रोकने की जिम्मेदारी थी वे ही नकल करा रहे हैं। कक्ष निरीक्षकों की लिखित शिकायत के बाद डा. सुरेंद्र सिंह को परीक्षा कार्य से निलंबित कर दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट कुलपति को भी भेज दी गई है। 
विज्ञापन

- डा. आरके गुप्ता, प्राचार्य हिंदू कालेज 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें