फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सफाई कर्मी पर हमला मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Mar 2026 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। महमूदपुर माफी में सफाई करने के दौरान सफाई कर्मी पर हमला किया गया। उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित भी किया गया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महमूदपुर माफी निवासी विशाल ने थाना मैनाठेर पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बीती 21 मार्च की सुबह वह अपने साथ अनिकेत के साथ सफाई कर रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने अनिकेत को जातिसूचक शब्द कहकर उसका अपमान किया। विरोध करने पर उसे लाठी डंडे, लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचने पर अन्य राहगीरों के आ जाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। मैनाठेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया और घटना में शामिल मुख्य आरोपी सूरजपाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें