फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किशोरी को ले जाने के मामले में एफआईआर दर्ज

Wed, 25 Mar 2026 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। किशोरी का अपहरण कर ले जाने के आरोप में कांठ पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार की शाम छजलैट के भीकनपुर का रहने वाला युवक उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को शादी करने के इरादे से बहलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। काफी तलाश के बाद भी उसकी बेटी का कोई पता नहीं लगा है। इस मामले में कांठ पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर के आधार पर आरोपी दानिश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसएचओ सुदेशपाल सिंह ने बताया कि किशोरी को संरक्षण में ले लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें