ठाकुरद्वारा। करीब दो माह पूर्व सब्जी विक्रेता की सब्जी के पैसे मांगने पर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि 18 मई 26 को गांव फरीदनगर निवासी अब्दुल सलाम को गांव के इब्राहिम और उसके परिवार के लोगों ने सब्जी के पैसे मांगने पर उसे लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर बुरी तरह पीटा था जिसमें अब्दुल सलाम और उसका भाई नूर हसन गंभीर घायल हो गए थे। अब्दुल सलाम को परिजन गंभीर हालत में दिल्ली ले गए थे। वहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अब्दुल सलाम की पत्नी शाविस्ता ने पहले हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसे अब्दुल सलाम की मृत्यु के बाद हत्या की धारा में बदल दिया गया। पुलिस आरोपी गांव के बुंदू, उसके पुत्र इब्राहिम और रईस को पहले गिरफ्तार कर चुकी है जो जेल में हैं। जबकि फरार चौथे अभियुक्त अय्यूब हसन निवासी ग्राम सिकरोडी थाना बिनावर जनपद बदायूं हाल निवासी उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर के थाना आईटीआई काशीपुर के गांव कचनाल गुसाई को जसपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।