भगतपुर। थाना क्षेत्र के गांव जालपुर में कार बैक करने को लेकर हुए विवाद में संतोष सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी नीटू को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
शुक्रवार रात एक शादी समारोह में कार बैक करने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी लकी, नीटू, मित्रपाल और कपिल ने संतोष सिंह पर पाइप और ईंट से हमला कर दिया था व गंभीर रूप से घायल संतोष सिंह को आरोपी गन्ने के खेत में छोड़कर फरार हो गए थे। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई मनीष कुमार की तहरीर पर भगतपुर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी नीटू को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है एवं मामले के अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।