फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मासूम को छीनकर ननद को देने, गोदनामे पर जबरन दस्तखत कराने के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर उसके मासूम बेटे को छीनकर ननद को देने और उससे गोदनामे पर जबरन दस्तखत कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति समेत नौ ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 नवंबर 2025 को उसका निकाह अमरोहा निवासी एक युवक के साथ हुआ था। बताया कि मायके वालों ने शादी में बाइक नहीं दी तो ससुराल वालों ने परेशान और मारपीट करने लगे। चार अगस्त को जब पीड़िता के परिजन समझाने आए तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने 15 अगस्त को अमरोहा के जिला अस्पताल में बेटे का जन्म दिया। उसके बाद वह बेटे के साथ ससुराल आई। आरोप है कि ससुराल वालों ने मिलकर उसके मासूम बेटे को छीन लिया और उसके बेटे को ननद को दे दिया, जबरदस्ती गोदनामे पर उसके दस्तख्त कराने का प्रयास करने लगे। जब दस्तखत करने से मना किया तो उसे मारा-पीटा। पति ने तीन तलाक देने की धमकी दी। इसके बाद पति व ससुर ने झूठी पीलिया की बीमारी बताकर बच्चे को स्तनपान कराने से भी रोका। 17 अगस्त को उसने फोन कर मायके वालों को बुलाया। वह पुलिस की मदद से अपने मायके आ सकी। आरोप है कि ससुराल वालों ने शादी में दिए गए सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान हड़प लिया। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें