एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के हसनपुर में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को लेखपाल योगेश को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल योगेश खसरा खतौनी में नाम दर्ज करने के लिए एक किसान से रिश्वत ले रहा था।
इससे परेशान होकर पीड़ित किसान ने एंटी करप्शन टीम को फोन कर इसकी शिकायत कर दी और लेखपाल को रंगे हाथों पकड़वाया। इसके बाद टीम लेखपाल को हसनपुर कोतवाली लेकर पहुंची, जहां उससे पूरे मामले की पूछताछ की जा रही है।