फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : मुंडन कराकर लौट रहे मासूम और बहन की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

बच्चे का मुंडन कराने जुनावई गया था सिरौली के गांव पल्था का परिवार, आठ घायल
विज्ञापन

बदायूं-मेरठ हाईवे पर बेकाबू कैप्सूल ने रौंद दीं परिवार की खुशियां

संभल/सिरौली। मुंडन कराकर लौट रहा सिरौली के गांव पल्था का परिवार बदायूं-मेरठ स्टेट हाईवे पर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में तीन साल के उस बच्चे की मौत हो गई जिसका मुंडन कराया गया था। उसकी 10 वर्षीय बहन ने भी दम तोड़ दिया। बच्चों के माता-पिता समेत आठ लोग घायल हो गए।
सिरौली के गांव पल्था निवासी प्रकाश सिंह तीन वर्षीय बेटे शिवांश का मुंडन कराने मैक्स से परिवार के साथ जुनावई (संभल) क्षेत्र के गांव कादराबाद में कालिका मंदिर पर गए थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुंडन कराकर गांव लौट रहे थे। मैक्स में बच्चों समेत करीब 22 लोग सवार थे। बदायूं हाईवे पर मैक्स का पहिया खराब हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक मैक्स को डिवाइडर के पास रोककर पहिया ठीक करने लगा। प्रकाश सिंह कुछ और लोगों के साथ डिवाइडर पर बैठ गए। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैप्सूल ने मैक्स को टक्कर मारी और फिर डिवाइडर पर बैठे लोगों को रौंदते हुए दूसरीलेन में पहुंच गया।
विज्ञापन

हादसे में तीन वर्षीय शिवांश की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को पहले जुनावई स्थित सीएचसी और फिर मुरादाबाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मुरादाबाद में शिवांश की बहन राधिका (10) को भी मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक प्रकाश, उनकी पत्नी समेत आठ गंभीर घायलों का उपचार चल रहा है।
हादसे में दो बच्चों की मौत की सूचना है। आरोपी कैप्सूल चालक फरार है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अभी पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। - राकेश कुमार, सीओ, गुन्नौर (संभल)
विज्ञापन

हादसे में ये हुए घायल: प्रकाश सिंह (38), प्रकाश की पत्नी बंटी (35), प्रकाश के भाई अर्जुन (28) और शिवा (19), अर्जुन की पत्नी मालती (27), शकुंतला (35) पत्नी लेखराज, अनीता (15) पुत्री लेखराज, सीमा (25) पत्नी बिशननाथ, घायल हुए हैं। जुनावई सीएचसी से रेफर प्रकाश सिंह, बंटी, शकुंतला, अर्जुन, मालती, अनीता का मुरादाबाद में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें