फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ(मुरादाबाद)। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। अस्पताल लाते हुए एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने चार को प्राथमिक उपचार के बाद रेफरकर दिया है।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि दस बजे अमरोहा रोड़ पर साहूपुर के पास तेज रफ्तार इंडिगो कार यूपी 15 बीटी 4845 अनिंयत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार नितिन चौधरी(30) पुत्र परमवीर सिंह निवासी शताब्दी नगर मेरठ, विनीत(32) पुत्र रमित सिंह, श्वेता (23) पुत्री राजू शर्मा निवासी मेरठ, आरती चौधरी(25) पुत्री ऋषिपाल सिंह निवासी मोदी नगर गाजियाबाद और चालक राजीव (21) पुत्र अनिल कुमार निवासी गंगानगर मवाना रोड मेरठ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर तीन तीन पीआरबी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मद्द से कार में फंसे सभी घायलों को बामुश्किल बाहर निकाला। इन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। जहां अस्पताल की चिकित्सक डॉ स्वाति ने नितिन चौधरी को मृत घोषितकर दिया। हादसे की सूचनापर कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार गौतम, डहरा चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे। इधर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं सहित चारों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफरकर दिया। खबर लिखे जाने तक आरती चौधरी और चालक राजीव की हालत चिंता जनक बताई गई है। घायल विनीत ने बताया कि कार में सवार सभी लोग महामाई का जागरण करने के लिए मुरादाबाद जा रहे थे। पुलिस ने सभी के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें