फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामडोल शोभायात्रा में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिप्टी जगन्नाथ मंदिर से हर साल की तरह इस बार होली पर बृहस्पतिवार को रामडोल शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया और सुरीले भजनों पर नृत्य किया। रामडोल शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा के मार्ग पर विभिन्न जगह लोगों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया। शोभायात्रा में लोग भगवान श्रीराम के भजन गाते हुए चल रहे थे। बैंडबाजों पर भी भगवान राम और होली के भजन बज रहे थे। स्वागत करने वाले लोगों ने खूब गुलाल उड़ाया। रामडोल शोभायात्रा में भगवान राम का परिवार सहित सिंहासन, राधा कृष्ण की झाकी, शंकर भगवान की झांकी, गणेशजी की झांकी आदि मनमोहक झांकियां शामिल थीं। झांकी के रूम में राम कृष्ण जी की वेशभूषा में कलाकार नृत्य करते चल रहे थे। बीचबीच में लोगों ने फूलों की वर्षा की। रामडोल शोभायात्रा कटघर डिप्टी जगन्नाथ सिंह मंदिर से निकालकर कटघर, उड़पुरा, महबुल्लागंज, होली का मैदान, पचपेड़ा, वीरशाहजरी, गाड़ीखाना होते हुए रामगंगा मंदिर कटघर पहुंची।
इस दौरान नगर विधायक रितेश गुप्ता, विधायक कुंदरकी रामवीर सिंह, एमएलसी गोपाल अंजान, ट्रस्ट अध्यक्ष शिव कुमार सिंह, सर्वेश सिंह, विपिन गुप्ता, देवेश सिंह, क्षेत्रीय संयोजक भाजपा राजेश सूर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें