फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लव मैरिज करने वाली महिला को पति ने दी तमंचे से गोली मारने की धमकी, गिरफ्तार

Fri, 03 Oct 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक गांव निवासी लव मैरिज करने वाली महिला को उसके पति ने उसके मायके में आकर तमंचे से गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शरीफनगर निवासी अमानिया ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 22 नवंबर 2022 को थाना डिलारी के गांव आलियाबाद निवासी जावेद उसे बहला फुसलाकर कर अपने घर ले गया था। वह उस समय नाबालिग थी। उसकी मां ने आरोपी आरोपी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी लेकिन उसने जावेद के साथ ही पत्नी के रूप में रहने का निर्णय लिया। उससे एक बच्ची पैदा हुई जो एक वर्ष की है। अमानिया का कहना है कि उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसे ताने देते रहते थे। उसके साथ मारपीट करते थे । जिस पर 25 सितंबर को वह मायके में आ गई। आरोप है कि बृहस्पतिवार को जावेद उसके मायके में आया और उस पर साथ चलने के लिए दबाव डालने लगा। मना करने पर उसने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। सूचना पर 112 डायल पुलिस मौके पर आई तो आरोप ने वहां से भागने की कोशिश की और तमंचा कहीं छिपा दिया। पुलिस उसे पकड़ का कोतवाली ले गई। पुलिस ने जावेद का शांति भंग करने का आरोप में चालान कर दिया। महिला ने पुलिस से आरोपी जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें