फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान की घिनौनी करतूत: राजा बनकर बनाता रहा संबंध, बिना विवाह के बनाया दो बच्चों की मां; अब बना रहा ये दबाव

Tue, 18 Nov 2025 08:36 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

आरोपी से पीड़िता को एक बेटा और एक बेटी है लेकिन आरोपी ने शादी नहीं की। आरोपी उसे हिमाचल प्रदेश के बद्दी ले गया। यहां पीड़िता को पता चला कि आरोपी राजा मुस्लिम है और उसका असली नाम आमिर खान उर्फ यासीन है। पीड़िता ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुरादाबाद स्थित मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से आमिर खान उर्फ यासीन ने अपना नाम राजा बताकर दोस्ती कर ली। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। पीड़िता को आरोपी के बारे में जानकारी हुई तो आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और उससे देह व्यापार कराने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी, उसके मां बाप समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।   

विज्ञापन

पीड़िता ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि आरोपी आमिर खान उर्फ यासीन ने उससे फोन के जरिए दोस्ती कर ली थी। आरोपी ने उससे बताया कि वह हिंदू और उसका नाम राजा है। पीड़िता ने आरोपी की बातों पर विश्वास कर लिया और उससे बातचीत करने लगी। एक दिन आरोपी उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और कई जगह उसे किराये के मकान में रखा और शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने टालमटोल कर दिया। 

आरोपी से पीड़िता को एक बेटा और एक बेटी है लेकिन आरोपी ने शादी नहीं की। आरोपी उसे हिमाचल प्रदेश के बद्दी ले गया। यहां पीड़िता को पता चला कि आरोपी राजा मुस्लिम है और उसका असली नाम आमिर खान उर्फ यासीन है। पीड़िता ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने मारपीट शुरू कर दी। उनसे देह व्यापार कराने की कोशिश की। पीड़िता पर उसने धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया। 

13 अगस्त को आरोपी आमिर खान, उसके पिता बाबूशाह, मां सितारा और बहन हिना ने उसके साथ मारपीट की। किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंची और अपना इलाज कराया। 
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मझोला थाने में रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के गदमरपट्टी टीका सिंह गांव निवासी आरोपी आमिर खान, उसके पिता बाबूशाह, मां सितारा और बहन हिना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें शादी का झांसा देकर यौन शोषण, मारपीट, जान से धमकी देना और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें