फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Crime: बुलेट की मांग नहीं हुई पूरी, पति बोला- तलाक- तलाक...तलाक, महिला ने पुलिस से लगाई गुहार

Tue, 18 Nov 2025 06:57 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)

सार

ठाकुरद्वारा की महिला न पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि ससुराली उसे दहेज लाने के लेकर तंग करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसने प्रेम संबंधों के चलते थाना कांठ के एक गांव निवासी के साथ जून 2023 को निकाह किया था। उसके माता-पिता ने शादी में काफी दान दिया था। लेकिन उसके ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि कम दहेज को लेकर वह उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते रहते थे। आरोप है कि बुलेट की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। 

डीजे पर डांस कर रहीं महिलाओं से छेड़खानी का आरोप
ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में दो युवक मेहमान बनकर पहुंच गए। महिलाओं के साथ डांस करने लगे। शिकायत पर भीड़ ने उन्हें पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। गांव में रविवार को देर रात एक शादी समारोह चल रहा था। जिसमें गांव के बराती और घराती पक्ष के लोग मौजूद थे।

दावत के दौरान डीजे बज रहा था और उसमें महिलाएं डांस कर रही थी। तभी अमरोहा और कांठ के निवासी दो दोस्त रात करीब 2 बजे वहां पहुंच गए, दोनों नशे में थे।  उन्होंने पहले खाना खाया, फिर डीजे पर महिलाओं के साथ डांस करने लगे।

जब महिलाओं ने उनके छेड़खानी की शिकायत की तो लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार परमार का कहना है कि चोर होने की शक में लोगों ने उन्हें पकड़ा था। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

कांठ में कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल
कांठ में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। घायलों का इलाज कराया गया। सोमवार की दोपहर निकटवर्ती जनपद अमरोहा के नजरपुर का राहुल पत्नी पूजा और बेटे हर्ष के साथ बाइक से छजलैट के गांव शुक्ला जा रहा था।

जब यह छजलैट में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर थे तो तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी पूजा और उसका का बेटा हर्ष घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें