फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिला अस्पताल में स्ट्रेचर के लिए जमा करना पड़ रहा आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में यदि किसी मरीज को स्ट्रेचर चाहिए तो आधार कार्ड जमा करना होगा। ऐसा हम नहीं बल्कि अस्पताल स्टाफ के खुद बनाए नियम बोल रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में अपने बेटे का इलाज कराने पहुंचे अतहर हुसैन को इमरजेंसी गेट पर तैनात वार्ड बॉय ने स्ट्रेचर नहीं दी।
विज्ञापन

उनके ज्यादा कहने पर वार्ड बॉय ने कहा कि पहले आधार कार्ड जमा करो, तब स्ट्रेचर मिलेगी। इसके बाद बाद भी मरीज को डॉक्टर के पास खुद ही ले जाना होगा। ड्यूटी पर तैनात वार्ड बॉय ने बताया कि मरीज के परिवार वाले स्ट्रेचर लेकर जाते हैं लेकिन वापस नहीं करते। हमें स्ट्रेचर ढूंढने पड़ते हैं। इसलिए उनसे आधार कार्ड जमा करा लिए जाते हैं। यह स्थिति तब है सीएमएस के आदेश हैं कि स्ट्रेचर पर ड्यूटी कर रहे वार्ड बॉय को मरीजों को खुद लेकर वार्ड में जाना है। उनको भर्ती कराकर स्ट्रेचर वापस लेकर आना है। इसके बाद भी स्टाफ अपने काम में बदलाव नहीं ला रहे हैं। चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार का कहना है कि स्टाफ को सख्त निर्देश दिए जाएंगे। यदि फिर ऐसा मामला सामने आया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें