फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गाली देने से मना करने युवक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। दुकान से खाने के लिए टिक्का लेने गए युवक को गालियां देने के विरोध पर मोहल्ले के ही चार युवकों ने बेल्टों से पीटा। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


उमरी कलां के मोहल्ला विद्दाशाह निवासी रियासत अली ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि 27 मई की रात करीब 11:15 बजे उसका बेटा मोहम्मद जैद कस्बे की दुकान से खाने के लिए टिक्का लेने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद मोहल्ले के शाहजेब, गुरफान, अदनान और जीशान उसके बेटे को देखते ही गालियां देने लगे। जब उसके बेटे ने विरोध किया तो चारों ने बेल्टों से पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। 27 मई से ही उसका बेटा जिला अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत गंभीर है। रियासत अली का आरोप है कि उसने डेहरा चौकी पुलिस से शिकायत की तो आश्वासन देकर थाने भेज दिया। अब कांठ पुलिस ने रियासत अली की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें