फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अस्पताल में काम करने वाली युवती को साथी ने शादी का वादा कर किया शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अस्पताल में साथ काम करने वाले युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी। पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार के आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने भोजपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह पीपलसाना स्थित एक अस्पताल में काम करती थी। भोजपुर के देवीपुरा निवासी मो. जिशान भी इसी अस्पताल में काम करता था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली और शादी करने का वादा कर शारीरिक शोषण किया। युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा। पीड़िता के ज्यादा दबाव बनाने पर आरोपी जिशान ने उससे रिश्ता भी तय किया लेकिन कुछ माह बाद आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके अलावा आरोपी जिशान, उसके बहनोई अकरम, बहन नजमा व मजरीना, भाई जुबैर, पिता नसीर अहमद, मां फातिमा और आलम उर्फ गबरू ने उसे डराया धमकाया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें