फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लोंगी खुर्द में करंट लगने से युवती की गई जान

Fri, 13 Mar 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव लोंगी खुर्द में बृहस्पतिवार को रास्ते में लटके हाई टेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव को दफन कर दिया। युवती की मौत पर परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन

गांव की सोफिया (18) पुत्री शौकीन अहमद सुबह आठ बजे घर से गोबर लेकर नहर के पास डालने जा रही थी। वहां पर पहले से ही हाई टेंशन लाइन का तार लटका हुआ था, तार से गोबर से भरी लोहे की परात छू गई। जिससे युवती के शरीर में करंट दौड़ गया। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवती के शव को अपने घर ले गए। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहीं एसडीएम प्रीति सिंह ने भीड़ को देखकर अपनी गाड़ी रोक घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों की शिकायत पर विद्युत विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की।
एसडीएम के आदेश पर सुल्तानपुर दोस्त बिजली घर से विद्युत कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने लटके तार को ऊंचा किया। गांव के पूर्व प्रधान यूनुस ने बताया कि यह तार कई दिन से लटका हुआ था, इसकी शिकायत बिजली घर में की गई थी लेकिन कर्मचारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उनकी लापरवाही के चलते यह घटना घटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें