फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Murder: मुरादाबाद में गोली मारकर युवक की हत्या, भड़के परिजनों ने हाईवे किया जाम, कई थानों की पुलिस तैनात

Mon, 08 Dec 2025 11:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

हत्या की खबर मिलते ही परिजन भड़क गए। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। तनाव बढ़ता देख कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। अधिकारी भी घटनास्थल पर जुट गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Moradabad Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के लाइनपार रामेश्वर कॉलोनी में सोमवार देर शाम प्रिंस चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हत्या के पीछे आपसी विवाद सामने आ रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। 
विज्ञापन


हत्या की खबर मिलते ही परिजन भड़क गए। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठे परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई देर तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।

इधर, तनाव बढ़ता देख कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। अधिकारी भी घटनास्थल पर जुट गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि वारदात में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। मौके पर फोरेंसिक टीम ने सैंपल जुटाए हैं। पुलिस आपसी रंजिश और पुराने विवाद समेत कई एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें