फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रास्ते के विवाद में युवक पर किया धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में खेत से रास्ता निकालने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्रों सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन

घोसीपुरा निवासी यूनुस अली (20) ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। पिता के चाचा सफदल, उनके बेटे आशिक अली, अरवी और आमिर खनन का काम करते हैं। पड़ोसी उसके गेहूं के खेत से अपने ट्रैक्टर को निकालने के लिए रास्ता बनाना चाहते हैं। इन्कार करने पर पड़ोसियों को गुस्सा आ गया। रविवार की सुबह करीब दस बजे यूनुस अपने खेत पर सिंचाई कर रहा था। इस बीच आरोपी पिता-पुत्र वहां पहुंचे और यूनुस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें