फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हथगोले से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला दर्जियान में तेज बाइक चलाने से टोकने पर बाइक सवार युवक ने हथगोले (देशी बम) से उस पर हमला कर दिया, जिससे युवक घायल हो गया। इस बीच मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने एक आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। जबकि दो बाइकों पर सवार उसके चार साथी फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला दर्जियान हरथला निवासी नावेद ने बताया कि शनिवार रात्रि करीब आठ बजे वह अपने मोहल्ले में कांठ रोड पुरानी पुलिस चौकी के सामने खड़ा था। इसी बीच दो बाइकों पर सवार पांच युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए आए। इस पर उन्हें टोकते हुए तेज गति से बाइक न चलाने को कहा। इस पर बाइक सवार युवकों में से एक ने गाली-गलौज करते हुए उसे सबक सिखाने की बात कही। इसी बीच उनमें से एक युवक ने नावेद पर हथगोला फेंक दिया। जो पास की दुकान की एक शटर से टकराकर फट गया। इससे दुकान का शटर क्षतिग्रस्त हो गया और नावेद भी घायल हो गया। उसका दोनों पैर व बाया हाथ जख्मी हुआ है। हथगोले की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और उन्होंने एक युवक को उसकी बाइक समेत दौड़ा कर पकड़ लिया तथा उसकी पिटाई करने के साथ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अतुल निवासी दीवान का बाजार थाना नागफनी बताया। जबकि फरार साथियों का नाम विनय निवासी चंद्रनगर थाना सिविल लाइंस, अक्षय निवासी बंगला गांव थाना नागफनी, अंकित निवासी ताड़ीखाना व वैभव बताया। पुलिस ने इस मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें