फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-12 टेबिल टेनिस चैंपियनशिप में हस्सान ने यूपी में दूसरा स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन
मोहम्मद हस्सान ने यूपी टीटी में प्राप्त किया 2 स्थान। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। आगरा में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित उत्तर प्रदेश टेबिल टेनिस चैंपियनशिप में मोहम्मद हस्सान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान के साथ ही उत्तर प्रदेश की टीम में भी अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

आगरा में आयोजित 67वीं उत्तर प्रदेश टेबिल टेनिस चैंपियनशिप में महानगर के मोहम्मद हस्सान और अणर्व के बीच अंडर-12 का फाइनल मुकाबला खेला गया। अणर्व में 3-2 से मैच अपने नाम किया। मोहम्मद हस्सान दूसरे स्थान पर रहे। इससे पहले क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में प्रयागराज के आर्थव श्रीवास्तव को 3-1 से व सेमी फाइनल में आगरा के पार्थ प्रभाकर को 3-0 से हराकर हस्सान ने फाइनल में प्रवेश किया था। इसी चैंपियनशिप में मोहम्मद नोमान ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। हस्सान के पिता ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। महानगर के टेबिल टेनिस के सचिव योगेंद्र गौतम ने बधाई देते हुए कहा कि नेशनल के लिए अच्छे से तैयारी करें और मुरादाबाद का नाम रोशन करें। 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में मुरादाबाद की सोहाना का भी अभियान जारी है। वह भी बालिका अंडर-21 के फाइनल में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें