फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नलकूप पर नहाते समय युवक की करंट की चपेट में आकर मौत

Sat, 07 Jun 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। गांव बंकावाला निवासी गजेंद्र सिंह (45) की बृहस्पतिवार की दोपहर गांव के एक निजी नलकूप पर नहाते समय करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे गजेंद्र सिंह गांव के एक निजी नलकूप पर नहाने के लिए गया थे। नहाते समय वह नलकूप के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और बेहोश होकर गिर गया। शाम करीब चार बजे गांव के लोग उधर से गुजरे तो उन्होंने गजेंद्र सिंह को झुलसी हालत में पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए गांव के ही एक डॉक्टर के पास ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पति की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी कमलेश बेसुध हो गई। जबकि परिवार के अन्य लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शुक्रवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें