फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सांप के काटने से मजदूर की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव मीरपुर साकीपुर में शनिवार रात मोहम्मद समीर (19) को सांप ने काट लिया। परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। समीर के पिता अनीस अहमद ने बताया कि समीर राजमिस्त्री के साथ हेल्पर में काम करता था। शनिवार की सुबह को काम पर गया था। काम करने के बाद शाम को घर आकर खाना खाकर कमरे में बिस्तर पर सो गया। अन्य परिजन भी सो गए। करीब साढ़े दस बजे समीर की चीख निकली तो सभी परिजन कमरे की तरफ दौड़ पड़े। कमरे में जाकर समीर से पूछा तो समीर ने बताया की मुझे सांप ने गाल पर काट लिया है। इस पर सांप की खोजबीन की लेकिन सांप कहीं नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

परिजन समीर को मुरादाबाद स्थित जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने समीर को देखते ही मृतक घोषित कर दिया। अब से पहले मोहम्मद अनस के बेटे को सांप ने गाल पर ही काटा था, उसकी जान झाड़ फूंक के चक्कर में चली गई थी। रविवार की शाम परिजनों ने समीर के शव को सुपुर्द ए खाक किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें