महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट भी की। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुरादाबाद रोड स्थित गांव निवासी महिला का पति से मनमुटाव चल रहा है। उसने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 25 मार्च को ग्राम खैरुल्लापुर गई थी। रास्ते में गांव का एक व्यक्ति मिला और पति से राजीनामा कराने का झांसा देकर ले गया। रास्ते में उसने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसके बेहोश होने पर व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। इस बीच आपत्तिजनक हालत में वीडियो भी बना लिया। बाद में चेतावनी दी कि उसने पति का पीछा नहीं छोड़ा तो वीडियो वायरल कर दूंगा। उसके विरोध करने पर मारपीट भी की। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।