फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पति की मौत के बाद बीमा क्लेम दिलाने का झांसा देकर महिला से ठगे 22 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। थाना क्षेत्र में गांव निवासी महिला को उसके पति की मृत्यु के बाद बीमा क्लेम दिलाने का झांसा देकर 22 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बैंक प्रबंधक सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के बंकाबाला निवासी रावत कुमारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि चार मार्च 2023 को उसके पति सुभाष की मृत्यु हो गई थी। पति की मुत्यु के बाद उत्तराखंड के जसपुर के गांव झलरा मनोरथपुर तृतीय पतरामपुर निवासी बलजिंदर सिंह और संदीप आठ मार्च 2023 को उसके पास आए। उन्होंने खुद को बीमा कंपनी का एजेंट बताया।
दोनों ने उसे 13 मार्च को मुरादाबाद में बुला लिया। वहां पर उसे एचडीएफसी लाइफ सेंटर कार्यालय ले गए। वहां पर तीनों ने उससे जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद उन्होंने उसे यस बैंक मुरादाबाद शाखा में बुलाया फिर उसका खाता खोला। आरोप है कि उसमें उन्होंने उसके बीमा क्लेम के 22 लाख छह 474 रुपये डलवा लिए।
विज्ञापन

इसके बाद बैंक प्रबंधक सहित पांच लोगों ने उसके खाते से 22 लाख छह 474 रुपये निकालकर हड़प लिए। जिसका पता चलने पर उसने शिकायत थी लेकिन उन्होंने उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर वह 20 सितंबर 2024 को अपने परिजनों के साथ यस बैंक के मुरादाबाद शाखा पर पहुंची तो आरोप है कि वहां से उसे बैंक के प्रबंधक और गार्ड ने धक्के देकर वहां से भगा दिया।
कोई कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एचडीएफसी लाइफ सेंटर कार्यालय के मैनेजर, यस बैंक सिविल लाइंस के प्रबंधक और गार्ड, बजिंदर और संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें