फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो लाख और भैंस की मांग पूरी न करने पर महिला को पीट कर ससुराल से निकाला, देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Fri, 17 Oct 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक महिला ने दो लाख रुपये और भैंस की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने अपने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला ने इस संबंध में एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उसने कहा कि उसका विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ठाकुरद्वारा के गांव निवासी के साथ हुआ था। शादी में दिए गए दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। उन्होंने पहले उस पर अपने मायके से पांच लाख रुपये लाने के लिए दबाव डाला। इस पर उसके पिता ने उसके पति के खाते में तीन लाख रुपये दे दिए। इस बीच उसने एक पुत्र को जन्म दिया। तब उसके ससुराल वालों ने छोछक में उसके मायके वालों से दो लाख रुपए और एक भैंस देने की मांग की। उसके पिता ने छोछक की रस्म में 50 हजार रुपये दे दिए। कपड़े भी बनाए। जेवर एवं अन्य सामान दिया लेकिन उसके ससुराल वाले दो लाख और भैंस की मांग पर अड़े रहे। उसका उत्पीड़न करते रहे। महिला का आरोप है कि सात अक्टूबर को उसके देवर ने उसके कमरे में जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसके ससुराल पक्ष के लोग वहां पर आ गए तो उन्होंने उसे ही गलत ठहराने की कोशिश की। उसके पति से शिकायत कर उसे घर से निकाल दिया।पुलिस ने एसएसपी का आदेश पर महिला के पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें