मैनाठेर। क्षेत्र के महमदपुर माफी नगर में देर रात कमरे में सोते समय एक किशोरी को सांप ने डस लिया। परिवार के लोग आनन फानन में किशोरी को संभल के जिला अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उसको मृत घोषित कर दिया।
डाॅक्टर की बात परिवार के लोग मानने को तैयार नहीं हैं। वे किशोरी को झाड़-फूंक से सही कराने के लिए इधर-उधर लेकर घूम रहे हैं।
महमदपुर माफी निवासी मजदूर मुस्तकीम अहमद की 15 वर्षीय बेटी इल्मा देर रात अपने घर में सो रही थी। किसी समय उसको सांप ने काट लिया।
सांप के डसने पर किशोरी की चीख से परिवार वालों की आंख खुल गई और घटना की जानकारी के बाद परिवार के लोग इल्मा को लेकर संभल के जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां पर डॉक्टर ने अलमा को मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले इल्मा को मृतक मानने के लिए तैयार नहीं है।
बताते हैं कि परिजन किशोरी को रामपुर में सपेरे से तंत्र विद्या से उसका इलाज कर रहे हैं। सभी जगह से निराशा हाथ लगने पर देर रात इल्मा के शव को स्थानीय कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया।