फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाकियू टिकैत की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Thu, 10 Jul 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के सोनकपुर गांव में भाकियू टिकैत की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। भाकियू पदाधिकारियों ने किसानों की हितों की रक्षा के लिए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न ग्रामों से आए भाकियू कार्यकर्ताओं ने बारिश के मौसम में कई ग्रामों के रास्तों में जलभराव होने, देहात के फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल की पूरी बिजली न मिलने, भूमिगत वाटर पाइप लाइन बिछाने के दौरान कई ग्रामों में उखड़ीं सड़कें जल निगम द्वारा अभी तक ठीक न कराने, रमपुरा धतरारा में मुख्य सड़क मार्ग पर जलभराव की समस्या दूर न होने, सरकारी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने आदि समस्याएं उठाई गईं। कई भाकियू पदाधिकारियों ने बिलारी चीनी मिल प्रबंधन पर वायदे के अनुसार गन्ना मूल्य का भुगतान न करने का आरोप लगाया।
बैठक में मंचासीन भाकियू के राष्ट्रीय सचिव डाॅ.नौ सिंह, प्रदेश महासचिव डा. चरन सिंह, जिला महामंत्री दीपक चौधरी, मंडल सचिव जाकिर हुसैन, जिला सचिव डाॅ.बिलाल अहमद, बिलारी तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव, बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष हाजी माजिद अंसारी, कुंदरकी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, अनीस अहमद, अकरम मलिक, मोहित चौधरी, राजबहादुर सिंह आदि ने विचार रखे। नवजीत सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष से पदोन्नति करके तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक के अंत में भाकियू संगठन को गांव गांव मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें