फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलः प्रेमी के भाई ने पीटा तो फंदे पर झूली किशोरी, पुलिस अंजान

Mon, 22 Jun 2020 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नाबालिग को उसकी किशोरी प्रेमिका से मिलते देखकर प्रेमी के भाई ने दोनों को डांटा और पिटाई कर दी। घर जाकर आहत किशोरी ने दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी जब प्रेमी को हुई तो उसने भी फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। 

विज्ञापन


प्रेमी के परिजनों को किसी तरह भनक लग गई। आनन-फानन में उन्होंने फंदे से नीचे उतारा और निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार चल रहा है। बताया गया है कि प्रेमिका की मौत से आहत प्रेमी मरने की लगातार धमकी दे रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले से अनभिज्ञ है।

हयातनगर थाने के एक गांव की किशोरी (16) का अपने घर के सामने रहने वाले 17 वर्षीय एक किशोर से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी दोनों के परिजनों को थी। कई बार मना करने पर वह नहीं माने और चोरी छुपे मिलते रहे। 
विज्ञापन


चर्चा है कि शनिवार की रात को किशोरी अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां पर प्रेमी के बड़े भाई ने दोनों को मिलते देख लिया। प्रेमी के भाई ने किशोर और किशोरी के साथ मारपीट की। घर पहुंचकर किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। 

किशोरी के परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई उसकी अंत्येष्टि कर दी। घटना की जानकारी पाकर प्रेमी ने भी अपने घर में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की जिसे परिजनों ने विफल कर दिया। हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें