फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: परिवार पर बुरी आत्मा का साया बताकर सफाई कर्मचारी की पत्नी से तांत्रिक ने ठगे दो लाख के जेवर

Sat, 27 Dec 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। परिवार पर बुरी आत्मा का साया बताकर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी की पत्नी से तांत्रिक ने दो लाख रुपये के जेवर ठग लिए। नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती निवासी सोवीर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी सविता तिकोनिया स्थित एक होटल में काम करती है। वह बृहस्पतिवार को दोपहर 1:00 बजे काम कर घर वापस जा रही थी तभी रास्ते में केनरा बैंक के पास बाइक पर सवार एक महिला और एक पुरुष ने उसे रोक लिया। महिला ने बताया कि यह बहुत बड़े सिद्ध पुरुष है और सारी बात जानते हैं। इस पर तांत्रिक ने महिला से कहा कि उसके परिवार पर बहुत बुरी आत्मा का साया है जो बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाने वाला है। इस पर सविता घबरा गई उसने उससे इसका उपाय पूछा तो तांत्रिक ने कहा कि वह अपने पहने सोने के कुंडल और मंगलसूत्र उतार दे। इसके माध्यम से वह बुरी आत्मा को भगाने का उपचार करेगा। उसने जेवर उतरवा लिए और फिर उससे कहा कि वह 56 कदम पीछे चले और पीछे को मुड़कर न देखना। सविता जैसे ही पीछे चलने लगी तभी तांत्रिक और महिला बाइक पर बैठकर भाग गए।
विज्ञापन

सोबीर सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी के करीब डेढ़ तोला सोने के जेवर थे। जिनकी कीमत लगभग दो लाख रुपये है। उसने बताया कि इस तरह की तीन और घटनाएं भी एक महीने के अंदर हो चुकी हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें