फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: यूपी पावर कारपोरेशन में नौकरी लगवाने के नाम पर छात्र से ठगी

Fri, 25 Jul 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक बेरोजगार छात्र को यूपी पावर कारपोरेशन में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख 80 हजार रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

गांव लालापुर पीपलसाना निवासी यशपाल सिंह ने एसएसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा कि वह ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला बड़ा बाजार खाकेश्वर मंदिर के निकट किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उसकी जान पहचान थाना भगतपुर के गांव रामपुर बलभद्र निवासी दो भाइयों और उत्तराखंड के काशीपुर के थाना आईटीआई निवासी के गांव बघेलावाला निवासी से हुई। उन्होंने बातचीत में उस पर अपना विश्वास जमा लिया। यशपाल सिंह के अनुसार उन्होंने उसे बताया कि वे सरकारी नौकरी लगवाने का काम करते हैं। इस समय यूपी पावर कारपोरेशन में वह उसकी नौकरी क्लर्क के पद पर लगवा सकते हैं। वह उनके झांसे में आ गया।
विज्ञापन

उन्होंने उसे पावर कारपोरेशन के कुछ कागज दिखाकर अपना विश्वास जमा लिया। कहा कि नौकरी लगवाने में लगभग 15 लाख का खर्च आएगा। यशपाल सिंह उनके झांसे में आ गया। उसने 10 अप्रैल 2022 को एक आरोपी के खाते में फोन पे से 80 हजार रुपये डाल दिए। शैक्षिक प्रमाण पत्र की छाया प्रति ली। फिर उन्होंने 18 अप्रैल को उससे पांच लाख रुपये और लिए। फिर उन्होंने उसे लखनऊ ले जाकर उसका किसी कार्यालय में इंटरव्यू कराया। फिर 27 अप्रैल 2025 को उससे 10 लाख रुपये लेकर कहा कि शीघ्र अपॉइंटमेंट लेटर मिल जाएगा लेकिन जब काफी समय बाद भी उसे नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो पता चला कि उन्होंने उसके साथ ठगी की है और आरोपी लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते रहते हैं। उनके खिलाफ पहले से थाना ठाकुरद्वारा उत्तराखंड के थाना कुंडा में मुकदमे दर्ज हैं। यशपाल सिंह ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और अपने पैसे वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें