फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदे पर लटक कर दी जान

Sat, 01 Aug 2026 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट थाना क्षेत्र के दाढ़ी महमूदपुर स्थित बाग में शुक्रवार को आम के पेड़ से रस्सी को फंदा बनाकर 19 वर्षीय छात्र अनस ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

नीट की तैयारी कर रहे अमरोहा देहात के चक घी का नंगला गांव निवासी अनस ने इसी साल 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। पुलिस का कहना है कि केमिस्ट्री में कम अंक आने पर उसने स्क्रूटनी की थी लेकिन स्क्रूटनी में वह फेल हो गया था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच की जांच पड़ताल की। शुक्रवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अनस रोज की तरह कांठ के उमरी चौराहा स्थित कोचिंग सेंटर जाने की कहकर घर से स्कूटी लेकर निकला था। कुछ समय बाद उसने हैदराबाद में अपने दोस्त को कॉल की और रोने लगा। उसके पूछने पर अनस ने कुछ नहीं बताया और कॉल काट दी। इसके बाद उसने दोस्त को अपनी लोकेशन भेज दी। हैदराबाद से दोस्त ने अनहोनी की आशंका जताते हुए भेजी गई लोकेशन उमरी कलां के दोस्तों को दी और तुरंत जाकर देखने को कहा। इसके बाद उमरी कलां के तीन दोस्त लोकेशन के सहारे छजलैट के दाढ़ी महमूदपुर स्थित बाग में पहुंच गए लेकिन तब तक अनस रस्सी से बने फंदे में आम के पेड़ पर लटक चुका था। वहीं बाग में उसकी स्कूटी भी खड़ी थी। मौके पर पहुंचे दोस्तों ने जिंदगी की आस में अनस को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। छजलैट थानाध्यक्ष रमेश सहरावत और सीओ कांठ सुनीता दहिया भी मौके पर आ गईं और फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। छात्र के परिजन भी आ गए। पुलिस ने मौके पर जांच करते हुए छात्र को नीचे उतारने वाले दोस्तों व परिजनों से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। छात्र की मौत से बड़े भाई समीर, बहन निशा, मां अफसाना दादी शहीदन और दादा अख्तर हुसैन रो-रो कर बेहाल थे। अनस के पिता खुर्शीद दुबई में सैलून पर काम करते हैं। उनके छात्र की मौत की सूचना दे दी गई है। एसपी देहात ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। 000 अनस ने इसी साल किया था इंटर सीओ सुनीता दहिया ने बताया कि अनस पिछले करीब चार-पांच महीने से उमरी चौराहा स्थित एक सेंटर पर नीट की कोचिंग कर रहा था। उसने इसी साल इंटर किया था। अभी तक की जांच में सामने आया कि केमिस्ट्री में कम नंबर आने पर उसने स्क्रूटनी की परीक्षा भी दी थी। स्क्रूटनी परीक्षा अच्छी नहीं हुई थी। जिससे वह फेल हो गया था। दादा बोले, मेरे बेटे को नहीं थी कोई परेशानी अनस के दादा अख्तर हुसैन ने रोते हुए कहा कि घर में किसी तरह की आर्थिक तंगी या परेशानी नहीं है। अनस पढ़ाई में काफी होशियार था। सभी उसे काफी प्यार करते थे और उसे काफी शौक से पढ़ा रहे थे। वह ऐसा भी कर सकता है उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। वह ज्यादातर पढ़ाई में ही व्यस्त रहता था। संवाद अनस ने यूट्यूब पर फंदा लगाने की वीडियो की थी सर्च सीओ कांठ सुनीता दहिया ने बताया कि छात्र के मोबाइल को चेक करने पर पता लगा है कि उसने यूट्यूब पर फंदा बनाने और आत्महत्या की वीडियो भी सर्च कीं थीं। उसने हैदराबाद में दोस्त से अपने मन की बात कर घटना स्थल की लोकेशन भी शेयर की थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें