फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अमृतसर से सहरसा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अमृतसर से सहरसा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन (04672) अमृतसर से 20 नवंबर को और (04671) सहरसा से 22 नवंबर को संचालित होगी। इससे मुरादाबाद और आसपास के यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि स्पेशल ट्रेन (04672) अमृतसर से रात 8:10 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 5:25 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 5:35 बजे रवाना होगी। इसके बाद सुबह 6:52 बजे बरेली पहुंचेगी और 6:54 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन लखनऊ के आलमनगर, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया और छपरा होते हुए अगले दिन सुबह 5:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन (04671) सहरसा से 22 नवंबर को सुबह 10 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 9:05 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 9:13 बजे रवाना होगी। बरेली में सुबह 7:25 बजे ठहराव रहेगा। ट्रेन अमृतसर शाम छह बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें